फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: कार में झुलसा हुआ मिला था महिला डॉक्टर का शव, हत्या के आरोप में सात दिन बाद पति गिरफ्तार

Fri, 04 Feb 2022 01:04 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक

सार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने महिला के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि डॉ. सुवर्णा और उनके पति संदीप वाजे के बीच काफी साल से विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक में महिला डॉक्टर की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का अनुमान है कि पति ने ही महिला डॉक्टर की हत्या की और शव कार में छोड़ दिया। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 25 जनवरी को मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाडीवर्हे इलाके में एक कार के अंदर एक महिला का शव बुरी तरह झुलसा हुआ था। आशंका जताई गई कि मृतक महिला डॉ. सुवर्णा संदीप वाजे (38 वर्ष) हो सकती है, जो सिविल अस्पताल में कार्यरत थीं और एक दिन पहले लापता हो गई थीं। डीएनए से उनकी पहचान की गई। 

पति पर शक की यह है वजह

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने महिला के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि डॉ. सुवर्णा और उनके पति संदीप वाजे के बीच काफी साल से विवाद चल रहा था। इसके बाद जांच की सुई संदीप की तरफ मुड़ गई। पुलिस ने उससे काफी पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक सचिन पाटिल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह का पता नहीं लगा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें