फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Fire: महाराष्ट्र के नांदेड़ में पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, हादसे की जांच शुरू

Tue, 26 Dec 2023 03:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिस वक्त ट्रेन में आग लगी, उस वक्त ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी थी और उसमें किसी यात्री के होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
ट्रेन में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नांदेड़ में मंगलवार को एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। खबर के अनुसार, पूर्णा परली पैसेंजर ट्रेन में मंगवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग लगी। जिस वक्त ट्रेन में आग लगी, उस वक्त ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी थी और उसमें किसी यात्री के होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन में अचानक से धुंआ और ऊंची लपटे उठते देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने रेलवे स्टाफ के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। जिस कोच में आग लगी, उसे इस्तेमाल नहीं किया जाता था और आमतौर पर उसे स्पेयर में रखा जाता था। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच की जा रही है। 
 
 
दक्षिण रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि 'नांदेड़ के मेंटिनेंस यार्ड में खड़ी ट्रेन के खाली लगेज कोच में आग लगी। आग लगने के आधे घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया और इस हादसे में किसी अन्य कोच को कोई नुकसान नहीं हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें