फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को करारा झटका, महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनाव में मिली 5 सीट

Tue, 19 Apr 2016 05:44 AM IST
एजेंसी / मुंबई
विज्ञापन
बीजेपी
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है। छह नगर पंचायतों में सत्ताधारी पार्टी महज पांच सीट जीत सकी है। कांग्रेस ने 21 सीटों पर कब्जा किया है, जबकि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के खाते में 20-20 सीटें आई हैं।
विज्ञापन


इन निकायों की 102 सीटों पर रविवार को मतदान हुआ था। मंगलवार को जब परिणाम सामने आए तो कांग्रेस को बड़ी राहत मिलती दिखी। इनमें तटीय कोंकण की कुदाल नगर पंचायत का चुनाव काफी अहम है। यह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण राणे का गढ़ है।

राणे 2014 विधानसभा चुनाव में हार गए थे। इस बार उन्होंने पार्टी को अपनी अगुवाई में 17 में से नौ सीटें जीताकर खोई साख हासिल कर ली है। यहां भाजपा को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें