फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नुपुर शर्मा के समर्थन में मुस्लिम छात्र ने लिखी पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Mon, 13 Jun 2022 12:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

साद अशफाक पर आरोप है कि उसने नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर शनिवार को एक पोस्ट की थी। इससे धार्मिक भावनाएं भड़कीं, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
नुपुर शर्मा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा का मामला ठंडा होता नहीं दिख रहा है। अब महाराष्ट्र के भिवंडी से एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया था। उसने कहा था- वह किसी धर्म विशेष का समर्थन नहीं करता है। पुलिस ने बताया आरोपी युवक इंजीनिरिंग का छात्र है। उसकी पहचान साद अशफाक अंसारी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


नुपुर शर्मा का किया था समर्थन 
साद अशफाक पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर शनिवार को एक पोस्ट की थी। इसमें नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी का समर्थन करते हुए कई बातें लिखी गई थीं। आरोप है कि युवक की टिप्पणी से दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत हुईं। 

भीड़ ने किया हमला 
साद का पोस्ट जैसे ही वायरल हुआ। भिवंडी कैसरबाग इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और उसके घर में घुस गए। यहां साद से जबरन माफी मंगवाई गई और उससे कलमा पढ़ने को कहा गया। साद का कहना है कि वह किसी धर्म विशेष का समर्थन नहीं करता है। उसने कहा, उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 
विज्ञापन


अलर्ट मोड में आई पुलिस 
साद के बयान के बाद इकट्ठी भीड़ को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में साद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें