फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पानी के विवाद में शिवसेना पार्षद की हत्या, दोस्तों पर आरोप

Mon, 01 Apr 2019 03:49 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के परभनी जिले में पानी के विवाद में शिवसेना के पार्षद अमरदीप रोडे की हत्या कर दी गई। पार्षद के दोस्तों पर ही हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार सुबह जिले के जयाकवाडी कॉलोनी में हुई। कुछ महिलाएं परभनी रोडे के पास सरकारी नल से कम पानी मिलने की शिकायत लेकर पहुंची थीं। उनका कहना था कि नल के पास ही एक गड्ढा खोदकर पानी निकाला जा रहा है। रोडे के दोस्त रवि गायकवाड़ ने यह गड्ढा खोदा था। पार्षद ने जब इस पर विरोध जताया तो विवाद बढ़ गया। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इस दौरान रोडे ने कुल्हाड़ी से गायकवाड़ पर हमला करने की कोशिश की। रोडे के अन्य दोस्त किरण डाके ने बीचबचाव करने की कोशिश की, लेकिन रोडे ने गायकवाड़ पर हमला कर दिया। इस दौरान गायकवाड़ ने कुल्हाड़ी छीन कर रोडे पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों दोस्तों ने रोडे को पत्थरों और रॉड से पीटा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बाद में दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें