फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुणे में कार हादसे में दो प्रशिक्षु पायलटों की मौत; कर्नाटक सरकार पर भड़के एकनाथ शिंदे

Mon, 09 Dec 2024 09:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पुणे में एक कार के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रशिक्षु पायलट के तौर पर की गई है। यह घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे बारामती-भिगवान रोड पर घटी। नशे में गाड़ी चलाने से पहले पीड़ितों ने छोटी सी पार्टी की थी। दोनों की पहचान तक्षु शर्मा और आदित्य कनासे के तौर पर हुई है। वाहन चला रहे कृष्ण सिंह और चेष्टा बिश्नोई घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पिंपरी चिंचवड़ के एक गोदाम में लगी भीषण आग
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के चिखली इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।
Trending Videos

नवी मुंबई में बुजुर्ग से 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नवी मुंबई के ठाणे में एक 60 वर्षीय व्यक्ति को शेयरों में निवेश करने का लालच देकर साइबर जालसाजों ने 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने सोमवार को घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित ने बताया आरोपी ने अक्तूबर में उससे संपर्क किया था और निवेश में आकर्षक रिटर्न की पेशकश की। आरोपी ने उस व्यक्ति को ऑनलाइन लिंक भेजा और पैसे जमा करने के लिए इस लिंक का इस्तेमाल करने को कहा। हालांकि, बाद में जब उन्होंने अपने पैसे और रिटर्न के बारे में पूछा तो आरोपी ने उचित जवाब नहीं दिया। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने 16 अक्तूबर और 28 नवंबर के बीच 58 लाख रुपये खो दिए। 

बीड में नकली दवाओं की आपूर्ति करने के आरोप में चार गिरफ्तार

महाराष्ट्र के बीड जिले के एक अस्पताल में नकली दवाओं की आपूर्ति करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग ने अंबाजोगाई में स्वामी रामानंद तीर्थ अस्पताल में जांच की, इसके बाद पांच दिसंबर को मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान एजिथ्रोमाइसिन की नकली गोलियां पाई गई। 

एक अधिकारी ने बताया कि जांच से मालूम चला कि महाराष्ट्र और गुजरात स्थित चार आपूर्तिकर्ताओं से 50 लाख से अधिक गोलियां खरीदी गईं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। अंबाजोगाई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डीन शंकर धापटे ने कहा कि उन्होंने इस दवा के नकली पाए जाने के बाद इसका उपयोग बंद कर दिया है।

पुलिस को संविधान के प्रति वफादार होना चाहिए: पूर्व आईपीएस अधिकारी

पूर्व आईपीएस अधिकारी मीरान चड्ढा बोरवंकर को रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में अनंत भालेराव मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को नेताओं के प्रति नहीं, बल्कि संविधान के प्रति वफादार होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों और न्यायाधीशों की कमी वांछित परिणामों को प्रभावित करती है। पूर्व आईपीएस अधिकारी ने  50,000 रुपये के नकद पुरस्कार को पुलिस फाउंडेशन ऑफ इंडिया को दान करने की घोषणा की।

नागपुर होटल में बम की धमकी से अफरा-तफरी

नागपुर के एक होटल में बम की धमकी से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस की जांच में ये धमकी फर्जी निकली। दरअसल नागपुर के गणेशपेठ इलाके में स्थित एक होटल में बम रखा होने की धमकी मिली। आरोपी ने ईमेल के जरिए होटल के मैनेजर को यह धमकी दी। ईमेल मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस, बम स्कवॉड की टीम के साथ होटल पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि जांच में धमकी झूठी पाई गई। पुलिस ने बम की तलाश में करीब तीन घंटे तक होटल की तलाशी ली, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अब पुलिस ईमेल भेजने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

एकनाथ शिंदे ने कर्नाटक सरकार की निंदा की

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि 'मराठी भाषी लोगों ने कर्नाटक में एक सम्मेलन का आयोजन किया। इस देश में कोई कहीं भी रह सकता है और कहीं भी जा सकता है और सम्मेलन आयोजित कर सकता है, लेकिन कर्नाटक सरकार उन लोगों को प्रताड़ित कर रही है। विधायक और मराठी एकीकरण समिति के 100 से ज्यादा मराठी बोलने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हम इसकी निंदा करते हैं। वीर सावरकर ने इस देश के लिए अपना जीवन दिया, उनका सम्मान किया जाना चाहिए। जिन लोगों ने उनकी प्रतिमा हटाई, उनकी निंदा की जानी चाहिए। हमारा स्टैंड साफ है कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के लोग वहां की सरकार को सबक सिखाएंगे।'
 
 
विज्ञापन

भाजपा एमएलसी के रिश्तेदार का अपहरण

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) योगेश तिलेकर के एक रिश्तेदार को सोमवार को पुणे के हडपसर इलाके में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया।  हडपसर पुलिस ने बताया कि सतीश वाघ (55) को शेवालेवाड़ी चौक के निकट चार-पांच लोगों ने जबरन एक एसयूवी में अगवा कर लिया जब वह सुबह की सैर कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा फिरौती के लिए कोई कॉल नहीं आई है और न ही परिवार ने किसी पर संदेह जताया है।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि वाघ को खेती में रुचि है और शेवालवाड़ी के पास उनका एक होटल भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें