मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को नई साल की पूर्व संध्या पर एक फर्जी काल मिली। सूचना देने वाले मुंबई में विस्फोट होने की सूचना दी। फोन करने वाले ने खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला अजहर हुसैन बताया और कहा कि उसके पास हथियार के अलावा आरडीएक्स मौजूद है। मोबाइल पर विस्फोटक पदार्थ की सूचना पर आजाद मैदान थाने की एक टीम अलर्ट हो गई और जांच शुरू दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि कॉल फर्जी थी।
पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी कॉलर की पहचान नरेंद्र कावले के रूप में हुई है और उसने नशे की हालत में यह कॉल की। पुलिस ने कहा, कुछ दिन पहले नरेंद्र और अजहर के बीच लड़ाई हुई थी और नरेंद्र ने अपना गुस्सा निकालने के लिए फोन किया था। पुलिस ने बताया कि आजाद मैदान थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।