राज्य सरकार किलों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, छत्रपति संभाजी महाराज का कार्य और बलिदान नई पीढ़ी का मार्गदर्शन कर रहा है और उन्हें प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुर्गों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। छत्रपति संभाजी महाराज के समाधि स्थल वढू बुद्रुक और तुलापुर दोनों की विकास योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक धरोहर आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। मुंबई के तटीय राजमार्ग क्षेत्र में छत्रपति संभाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
भव्य होगा छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक समारोह
शिंदे ने कहा, मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर पहली बार छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती मनाना खुशी की बात है। महोत्सव के जरिए उनकी स्मृति प्रेरक और स्फूर्तिदायक है तथा शिव शंभुराया के कार्य और योगदान को याद करना हर्ष का विषय है। छत्रपति संभाजी महाराज जयंती महोत्सव देशभर में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि राज्य सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक समारोह को भव्य बनाने की तैयारी कर रही है ।
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम कर रहे गणमान्य लोगों को मुख्यमंत्री शिंदे ने इस मौके पर पुरस्कार से सम्मानित किया।