फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: छत्रपति संभाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा मुंबई समुद्री राजमार्ग, मुख्यमंत्री शिंदे की घोषणा

Mon, 15 May 2023 03:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को घोषणा की कि मुंबई शहर में बनाई जा रही महत्वाकांक्षी तटीय सड़क का नाम छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को मुंबई की जीवन रेखा माने जाने वाले तटीय राजमार्ग का नाम छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखे जाने की घोषणा की। गेटवे ऑफ इंडिया पर छत्रपति संभाजी महाराज जयंती महोत्सव के आयोजन पर मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. तानाजी सावंत, विधायक प्रकाश सुर्वे, विधायक यामिनी जाधव, राजमाता जीजाऊ के वंशज विजयराव जाधव और संयोजक मौजूद थे।

विज्ञापन

राज्य सरकार किलों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, छत्रपति संभाजी महाराज का कार्य और बलिदान नई पीढ़ी का मार्गदर्शन कर रहा है और उन्हें प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुर्गों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। छत्रपति संभाजी महाराज के समाधि स्थल वढू बुद्रुक और तुलापुर दोनों की विकास योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक धरोहर आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। मुंबई के तटीय राजमार्ग क्षेत्र में छत्रपति संभाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
 
विज्ञापन

भव्य होगा छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक समारोह 
शिंदे ने कहा, मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर पहली बार छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती मनाना खुशी की बात है। महोत्सव के जरिए उनकी स्मृति प्रेरक और स्फूर्तिदायक है तथा शिव शंभुराया के कार्य और योगदान को याद करना हर्ष का विषय है। छत्रपति संभाजी महाराज जयंती महोत्सव देशभर में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि राज्य सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक समारोह को भव्य बनाने की तैयारी कर रही है ।

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम कर रहे गणमान्य लोगों को मुख्यमंत्री शिंदे ने इस मौके पर  पुरस्कार से सम्मानित किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें