फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई के ट्राइडेंट होटल में लगी आग, स्टाफ ने ही पा लिया काबू, कोई हताहत नहीं

Sun, 18 Jun 2023 02:53 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि होटल के स्टाफ ने खुद ही आग पर काबू पा लिया और इसकी सूचना दमकल विभाग को नहीं दी। 
विज्ञापन
मुंबई स्थित होटल ट्राइडेंट। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित ट्राइडेंट होटल में रविवार सुबह आग लगने की बात सामने आई है। बताया गया है कि यह आग होटल के टॉप फ्लोर में लगी थी। हालांकि, इस पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि होटल के स्टाफ ने खुद ही आग पर काबू पा लिया और इसकी सूचना दमकल विभाग को नहीं दी। 
विज्ञापन


बताया गया है कि 34 मंजिला इस आलीशान होटल की सबसे ऊपरी मंजिल से धुआं निकलते देख एक पैदल यात्री ने शोर मचाया था। हालांकि, घटना की शिकायत मिलते ही होटल पहुंचे अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि होटल में आग नहीं लगी थी, बल्कि तकनीकी खराबी के कारण छत पर लगी चिमनी से धुआं निकल रहा था।

अधिकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने नरीमन प्वाइंट स्थित ट्राइडेंट होटल से धुआं निकलता देखा और सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी और एक जंबो टैंकर को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचने के बाद पाया कि होटल में रखे ट्यूब बॉयलर में तकनीकी खराबी के कारण इमारत की छत पर लगी चिमनी से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन दल ने होटल के अधिकारियों से पूछताछ की और परिसर का पूरी तरह से निरीक्षण किया, लेकिन वहां आग नहीं लगी थी। उन्होंने बताया कि राहगीर द्वारा अच्छी मंशा से लेकिन गलत संदेश भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें