फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सोलापुर ड्रग्स मामले का मुख्य आरोपी पकड़ा गया, पुलिस ने जब्त की थी 16 करोड़ की ड्रग्स

Sat, 28 Oct 2023 09:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने एक फैक्ट्री पर छापा मारकर 16 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स पकड़ी थी। साथ ही छापेमारी में 100 करोड़ रुपये का कच्चा माल भी पकड़ा गया था।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोलापुर ड्रग्स मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी हैदराबाद से हुई है। बता दें कि हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री पर छापा मारा था और 16 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स पकड़ी थी। साथ ही छापेमारी में 100 करोड़ रुपये का कच्चा माल भी पकड़ा गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, दोनों आरोपी भाई हैं। वहीं मुख्य आरोपी फरार था। 
विज्ञापन


मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर  महाराष्ट्र के सोलापुर में एक फैक्ट्री पर छापा मारकर 16 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स बरामद की। साथ ही बड़े पैमाने पर ड्रग्स बनाने का कच्चा माल भी पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहा था लेकिन बाद में कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी को हैदराबाद से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

छापेमारी में पुलिस ने आठ किलो एमडी ड्रग बरामद की थी। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों आरोपी भाई एक केमिकल फैक्ट्री में काम करते थे, वहीं से दोनों को ड्रग बनाने की जानकारी हुई। इसके बाद दोनों ने फैक्ट्री किराये पर लेकर उसमें ड्रग बनाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें