फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: मुंबई में भारी बारिश; घाटकोपर में इमारत के मलबे से निकाले गए दो शव; सेंट ब्रेज रोड पर दो की मौत

Mon, 26 Jun 2023 02:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इमारत के मलबे में छह लोग दब गए, जिनमें से चार को सुरक्षित बचा लिया गया है लेकिन दो लोग मलबे में दबे थे। अब इन दोनों की मौत हो गई है। दोनों के शवों के मलबे से निकाल लिया गया है। 
विज्ञापन
मुंबई में गिरी इमारत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में मानसून के दस्तक देते ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के चलते मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक रिहायशी इमारत ढह गई। इस इमारत के मलबे में छह लोग दब गए, जिनमें से चार को सुरक्षित बचा लिया गया था, लेकिन दो लोग मलबे में फंसे थे। अब खबर आई है कि मलबे में दबे इन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अल्का महादेव पलांडे (94 वर्षीय) और नरेश पलांडे (56 वर्षीय) के रूप में हुई है। दोनों के शव सोमवार को मलबे से बाहर निकाले गए। 
विज्ञापन


एनडीआरएफ ने दी थी जानकारी
एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट सारंग कुर्वे ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों का पता लगाने के लिए ट्रेसिंग कैमरों की मदद ली जा रही है। जैसे ही पीड़ितों का पता चल जाएगा, उन्हें मलबे से निकालने के लिए ड्रीलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि इमारत का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से ढह गया, जिसकी वजह से पूरी इमारत ही गिर गई। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा था कि घाटकोपर पूर्वी की राजावाड़ी कालोनी में इमारत का एक हिस्सा ढहा। चार लोगों को बचा लिया गया है और दो लोग अभी भी मलबे में फंसे हैं।
 
नानावती अस्पताल के पास इमारत की बालकनी ढही; दो की मौत
नानावती अस्पताल के पास एक इमारत की बालकनी का हिस्सा गिरने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बचाव और राहत कार्य के लिए दो दमकल गाड़ियां, एक रिस्पांस वाहन, 108 एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंचे। हादसा विले पार्ले गौठान के पास सेंट ब्रेज रोड पर हुआ। बीएमसी के मुताबिक, इलाज के लिए अस्पताल लाए गए प्रिशिला मिसौइता (65 वर्ष) और रोबी मिसौइता (70 वर्ष) नाम के दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल लोगों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें