फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की नई कार्यकारिणी की गई घोषित

Wed, 24 Mar 2021 12:34 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की नई कमेटी में 16 उपाध्यक्ष, 6 महामंत्री, 19 मंत्री तथा 6 अन्य पदाधिकारियों का समावेश है
  • भाजपा (उभामो) के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने दावा- नई कार्यकारिणी में उत्तर भारतीय समाज के सभी वर्गों को दिया गया स्थान
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा (उभामो) की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। नई कमेटी में 16 उपाध्यक्ष, 6 महामंत्री, 19 मंत्री तथा 6 अन्य पदाधिकारियों का समावेश है। मुंबई भाजपा (उभामो) के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने दावा किया कि नई कार्यकारिणी में उत्तर भारतीय समाज के सभी वर्गों को स्थान दिया गया है। ये सभी लोग पहले से ही समाजिक कार्यों में सक्रिय है।

विज्ञापन


अगले साल होने वाले बृहनमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव होने हैं और इस चुनाव में भाजपा की सफलता का दारोमदार मुंबई के उत्तर भारतीयों पर निर्भर है।इसके मद्देनजर उभामो की नई कार्यकारिणी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह का कहना है कि मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढा और मोर्चा के प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी से विचार-विमर्श के बाद पदाधिकारियों की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है।

नई कमेटी में वरली विधानसभा से आर. डी. सोनकर, विलेपार्ले से घनश्याम मौर्या, चांदिवली से एल.बी. यादव सहित तीन महिला मलबारहिल से प्रमिला चौरसिया, कालिना से सुषमा सिंह, कांदिवली पूर्व से उमा गुप्ता सहित 16 लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बोरिवली के आदित्य दुबे, बांद्रा पूर्व उग्रसेन सिंह, गोरेगांव के बलवंत वर्मा, धारावी से रमाकांत गुप्ता, चांदिवली से अडो. विरेंद्र दुबे और दहिसर के राम यादव का नाम महामंत्री की सूची में शामिल है।
विज्ञापन


दिंडोसी से आनंद सिंह, चारकोप से सत्यप्रकाश सिंह ( बाबा ), कुर्ला से शीतलाप्रसाद यादव, गोरेगांव से सरिता जैसवाल सहित 19 लोगों को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। बोरिवली के राजीव मिश्र को कोषाध्यक्ष, अंधेरी के मनोज केसरवानी को सहकोषाघ्यक्ष, उत्तर भारतीय मोर्चा युवा प्रमुख सायन कोलीवाडा के दिलीप दुबे, महिला प्रमुख पुनम तिवारी को बनाया गया है।

कांदिवली के श्याम गुप्ता को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। नई कार्यकारिणी के बाबत मुंबई बीजेपी प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने दावा है कि, नई कार्यकारिणी उर्जा से भरपूर है जिसका फायदा आगामी बीएमसी चुनाव में निश्चित ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें