एनसीपी नेता और महाविकास अघाड़ी सरकार में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले साल जून महीने में पहली बार कोरोना संक्रमित हुए थे।
कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी धनंजय मुंडे ने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट किया 'आज दूसरी बार मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं कि वो अपनी कोरोना जांच कराएं, जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है। सभी को मास्क पहनना चाहिए, सामाजिक दूरियों का पालन करना चाहिए और अपनी देखभाल करनी चाहिए।'
बता दें कि धनंजय मुंडे ने स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे की बेटी और पूर्व सरकार में मंत्री रही पंकजा मुंडे को हराकर परली सीट पर कब्जा जमाया था। पिछले साल भी कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उस समय मुंडे के अलावा उनके ड्राइवर, निजी सचिव समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।