फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में फिल्में नहीं मिलीं तो फर्जी इंस्पेक्टर बन गया अभिनेता, ऐसे करने लगा ठगी

Wed, 16 Dec 2020 05:29 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सलमान उर्फ जाकिर जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जो वाकई चौंकाने वाला है। दरअसल, कोरोना वायरस और लॉकडाउन काफी लोगों को बेरोजगार कर दिया। ऐसे ही हालात से मुंबई के एक अभिनेता को भी रूबरू होना पड़ा, जिसके बाद उसने एक अलग ही रास्ता अख्तियार कर लिया। बता दें कि यह अभिनेता फर्जी इंस्पेक्टर बनकर दूसरे राज्यों में ठगी की वारदात को अंजाम देने लगा। 

प्लेन से आता-जाता था आरोपी

मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान ने बताया कि आरोपी की पहचान सलमान उर्फ जाकिर जाफरी के रूप में हुई है। वह कई टीवी धारावाहिकों और दो फिल्मों में काम कर चुका है। लॉकडाउन में जब काम मिलना बंद हो गया तो वह ठगी की वारदात अंजाम देने लगा। इसके लिए वह उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और अन्य सीमावर्ती राज्यों के लोगों को निशाना बनाता था। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी हवाई जहाज से दूसरे राज्यों में आता-जाता था।

पुलिस इंस्पेक्टर बन महिला को लूटा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पुलिसकर्मी बनकर देहरादून में 64 साल की एक महिला से मुलाकात की थी। उसने चेकिंग का बहाना बनाते हुए महिला के सारे जेवर उतरवा लिए और उन्हें एक अखबार में रख दिया। काफी देर तक उसने बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाए रखा। इसके बाद अखबार में पत्थर लपेटकर दे दिया और फरार हो गया।

ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

डीसीपी अकबर पठान ने बताया कि ठगी के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी देहरादून के पटेल नगर कोतवाली पुलिस को दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली, जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद देहरादून की पटेल नगर पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान चलाया और आरोपी सलमान को अंधेरी वेस्ट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान काम-धंधा बंद हो गया था, जिसके चलते वह भुखमरी की हालत में पहुंच गया। ऐसे में पेट भरने के लिए वह छोटी-मोटी ठगी करने लगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें