फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: जलगांव जिले के नगर निकायों के 30 से अधिक भाजपा पार्षद राकांपा में हुए शामिल

Sat, 18 Dec 2021 01:05 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जलगांव (महाराष्ट्र)

सार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने जलगांव जिले के 32 भाजपा पार्षद के एनसीपी में शामिल होने पर कहा कि यहां महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौजूदगी में पार्षद राकांपा में शामिल हुए हैं। माना जाता है कि ये नगरसेवक खडसे के समर्थक थे, जो खुद अक्तूबर में भाजपा छोड़कर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन
एकनाथ खडसे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल, सावदा और फैजपुर नगर निकायों के कम से कम 32 भाजपा पार्षद शुक्रवार को राकांपा में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि यहां महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौजूदगी में पार्षद राकांपा में शामिल हुए हैं। माना जाता है कि ये नगरसेवक खडसे के समर्थक थे, जिन्होंने खुद पिछले अक्तूबर में भाजपा छोड़कर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।


एकनाथ खडसे ने इस मौके पर कहा, यह तो सिर्फ ट्रेलर है। जिले में भाजपा का एक बड़ा तबका राकांपा में शामिल हो जाएगा। इनमें से 21 पार्षद भुसावल नगर परिषद से हैं। आठ और तीन नगरसेवक क्रमश: सावदा और फैजपुर नगर पालिका से हैं।

विज्ञापन

इससे पहले भुसावल नगर परिषद के छह पार्षद राकांपा में शामिल हुए थे। खडसे ने कहा कि अब तक कुल 27 पार्षद पार्टी में शामिल हो चुके हैं। कुछ नगर पंचायत सदस्य भी भाजपा छोड़कर राकांपा में शामिल होने वालों में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें