फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: दो दिन से लापता थी बच्ची, घर के नजदीक पानी की टंकी से बरामद हुआ शव

Fri, 07 Apr 2023 11:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने घर के नजदीक स्थित अमजदिया स्कूल के पास स्थित दुकान से अंडे खरीदने निकली थी। हालांकि उसके बाद बच्ची घर वापस नहीं लौटी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के थाणे में एक नौ साल की बच्ची दो दिनों से लापता थी, बुधवार को उसका शव घर के नजदीक स्थित कालोनी की पानी की टंकी से बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना थाणे जिले की भिवंडी तहसील की है। जहां लड़की बीती तीन अप्रैल से गायब थी और पांच अप्रैल को उसका शव क्षत-विक्षिप्त हालत में पानी की टंकी से बरामद हुआ। 

विज्ञापन


घर से राशन का सामान लेने निकली थी बच्ची
पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने घर के नजदीक स्थित अमजदिया स्कूल के पास स्थित दुकान से अंडे खरीदने निकली थी। हालांकि उसके बाद बच्ची घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने उसकी खूब तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस मामले की जांच में ही जुटी थी कि उन्हें सूचना मिली की एक कालोनी की पानी की टंकी से बच्ची का शव बरामद हुआ है। 

ये भी पढ़ें- Maharashtra: बाल छोटे कटने से नाराज लड़के ने इमारत से कूदकर कर ली खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरअसल स्थानीय निवासियों ने बदबू आने की शिकायत की थी, जिसके बाद पानी की टंकी की जांच की गई तो उसमें बच्ची का शव होने का पता चला। शांति नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अब अपहरण के मामले को भी दर्ज कर लिया है। 

अध्यापक की पिटाई से बच्चे की सुनने की क्षमता प्रभावित हुई
महाराष्ट्र के ठाणे में एक अध्यापक की पिटाई से बच्चे के सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। भयंदर पुलिस थाने की यह घटना है। खबर के अनुसार, घटना 31 मार्च की है, जब ट्यूशन अध्यापक ने 12 साल के बच्चे को थप्पड़ मार दिया। इससे बच्चे के कान में सूजन आ गई और उसकी सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई। घर आकर बच्चे ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने अध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

नासिक में धार्मिक आयोजन में 60 से ज्यादा हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
वहीं, महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान 60 से अधिक लोगों को विषाक्त भोजन खाने से बीमार हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों ने हनुमान जयंती के अवसर पर सुरगना तहसील के थानगांव बरहे गांव में आयोजित 'अखंड हरिनाम सप्ताह' में 'महाप्रसाद' लिया था। इसके बाद उन्होंने उल्टी, बेचैनी और पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद सभी को बरहे के उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जिन दो लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें नासिक के जिला सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।  

  
विज्ञापन

ट्रकों को लेकर हुए विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या  
वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुक्रवार तड़के 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि ट्रक खरीदने के लिए लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए उसे उसके माता-पिता से पैसे नहीं मिले थे। उन्होंने कहा कि वाडी इलाके के नवनीत नगर में अपने किराए के घर में अपनी 40 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी वाडी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद जब उसका 12 साल का बेटा घर लौटा तो उसे शव मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें