फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सीएम उद्धव के मंत्री बोले- औरंगाबाद एयरपोर्ट का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी के नाम पर करे केंद्र सरकार

Tue, 17 May 2022 08:32 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

औरंगाबाद के अभिभावक मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि मुंबई और औरंगाबाद के बीच सुबह में उड़ान सेवा होनी चाहिए, ताकि मराठवाड़ा क्षेत्र के सबसे बड़े शहर में कारोबार और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मंत्री सुभाष देसाई और सीएम उद्धव ठाकरे। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता सुभाष देसाई ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से औरंगाबाद हवाई अड्डे का नाम छत्रपति संभाजी के नाम पर करने की मांग की। एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि देसाई ने नयी दिल्ली स्थित राजीव भवन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया के साथ मुलाकात के दौरान यह मांग की। यह भी बताया कि देसाई के साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड भी थे।
विज्ञापन


औरंगाबाद के अभिभावक मंत्री देसाई ने सिंधिया से यह भी कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा पहले ही इस तरह की मांग सर्वसम्मति से पारित कर चुकी है। सिंधिया ने देसाई को आश्वासन दिया कि उनका मंत्रालय औरंगाबाद हवाई अड्डे से संबंधित सभी मांगों समेत अन्य शहरों तक संपर्क बढ़ाने और संभाजी की प्रतिमा लगाने से जुड़ी उनकी मांग पर विचार करेगा।




देसाई ने कहा कि मुंबई और औरंगाबाद के बीच सुबह में उड़ान सेवा होनी चाहिए, ताकि मराठवाड़ा क्षेत्र के सबसे बड़े शहर में कारोबार और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। अधिकारी ने राज्य के मंत्री के हवाले से कहा कि यहां रनवे का विस्तार करने की जरूरत है और स्थानीय प्रशासन जमीन का अधिग्रहण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें