फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiravane Fire: महाराष्ट्र के शिरावने में MIDC परिसर में लगी भीषण आग, बुझाने के लिए आठ घंटे से जारी है मशक्कत

Sat, 22 Mar 2025 07:07 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के शिरावने में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) क्षेत्र में भीषण आग लगी है। बीते आठ घंटे से आग बुझाने की कड़ी मशक्कत की जा रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के MIDC इलाके में लगी आग - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के शिरावने में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) क्षेत्र में भीषण आग लगने की खबर है। सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों को बड़ी संख्या में मौके पर भेजा गया। चिंताजनक पहलू ये है कि आग बीते आठ घंटे से जल रही है। रात करीब 11 बजे लगी आग को बुझाने के लिए 10 से अधिक दमकल की गाड़ियों को भेजा गया।

अधिकारी बोले- फिलहाल नुकसान और आग लगने के कारणों का पता नहीं

विज्ञापन

इस संबंध में दमकल विभाग के अधिकारी एसएल पाटिल ने बताया कि 12 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं। हम जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल, जान-माल के नुकसान और आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है।



ये भी पढ़ें- Pune Minibus Fire: 'हम सदमे में, पुलिस की मदद कर रहे', बस की आग में चार कर्मचारियों को खोने वाली फर्म का दर्द

आठ घंटे से लगातार जल रही है आग

शिरावने में लगी आग के संबंध में शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे आई रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। 10 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- पुणे: वेतन में कटौती...कंपनी के कर्मियों से नाराजगी, बदला लेने के लिए चालक ने खुद बस में लगाई आग; चार की मौत

सुबह 6.50 तक दमकलकर्मियों की मशक्कत जारी
इसके सवा घंटे बाद भी समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया कि आग बुझाने की मशक्कत जारी है।


संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें