फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda on Overweight: कई संसद सदस्यों का वजन अधिक, अपनी सेहत पर ध्यान दें; स्वास्थ्य मंत्री नड्डा की नसीहत

Sat, 22 Mar 2025 06:55 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

JP Nadda on Overweight: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सांसदों को सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी और जनता को मुफ्त स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि अब तक 35 करोड़ लोगों की जांच हुई, जिसमें लाखों मरीज गंभीर बीमारियों से ग्रसित मिले। सांसद हेमा मालिनी ने आयुष्मान योजना में अस्पतालों की मनमानी का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : @JPNadda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार की ओर से नागरिकों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देने के साथ सांसदों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा, यहां कई सदस्य हैं, जो ओवरवेट हैं। हमें सबके स्वास्थ्य की चिंता है। साल में एकबार संपूर्ण स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय तैयार बैठा है।

विज्ञापन


नड्डा शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक सवाल का जवाब दे रहे थे। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंत्री से कहा, आप तो सदस्यों से कहें कि क्षेत्र की जनता की स्वास्थ्य जांच कराएं। स्वास्थ्य मंत्री ने सांसदों से अपील की कि वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के नागरिकों को साल में एक बार संपूर्ण स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करें। साथ ही कहा, जनता की जांच तो जरूरी है ही, सदस्यों को भी अपनी मेडिकल जांच करानी चाहिए। सरकार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 30 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों की स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू किया है। मुफ्त जांच का उद्देश्य उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर का पता लगाना है।

35 करोड़ लोगों की जांच
नड्डा ने बताया कि अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 35 करोड़ लोगों की जांच की गई, जिनमें 4.2 करोड़ उच्च रक्तचाप और 2.6 करोड़ मधुमेह के रोगी पाए गए। 29.35 करोड़ लोगों की ओरल कैंसर की जांच की गई, जिनमें से 1.18 करोड़ कैंसर रोगी पाए गए। नड्डा ने कहा, आप सभी सदस्यों से अपील है हर साल सभी की स्वास्थ्य जांच पूरी तरह से कराई जाए।
विज्ञापन


हेमा मालिनी ने अस्पतालों की मनमानी का उठाया मुद्दा आयुष्मान कार्ड...फिर भी पैसे देकर कराना पड़ रहा इलाज
मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने शुक्रवार को आयुष्मान योजना मामले में अस्पतालों की मनमानी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि तमाम अस्पताल आयुष्मान कार्ड धारक मरीज को पैसे देकर इलाज कराने पर मजबूर करते हैं। हेमामालिनी ने कहा कि यह बात सच है कि 50 करोड़ लाभार्थियों वाली यह योजना स्वास्थ्य क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। लेकिन इससे जुड़ी कई शिकायतें हैं। मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिलता। जरूरी दस्तावेज न होने का बहाना बनाकर भी अस्पताल मरीजों को इस योजना के लाभ से वंचित कर रहे हैं। इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर अस्पतालों की मनमानी से जुड़ा कोई मामला सांसद के पास है तो वह उन्हें अलग से बता दें। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें