मकोका मामले में जमानत पर बाहर चल रहे एक आरोपी की आत्महत्या के मामले में नासिक पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मकोका मामले में जमानत पर बाहर चल रहे अनिरुद्ध धोंडू शिंदे ने भरवीर खुर्द गांव स्थित अपने घर में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से बरामद किए सुसाइड नोट में मृतक ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने कहा कि घोटी पुलिस थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।