फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मकोका के आरोपी ने की आत्महत्या, दो भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

Thu, 29 Dec 2022 02:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, नासिक

सार

मकोका मामले में जमानत पर बाहर चल रहे अनिरुद्ध धोंडू शिंदे ने भरवीर खुर्द गांव स्थित अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
आत्महत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकोका मामले में जमानत पर बाहर चल रहे एक आरोपी की आत्महत्या के मामले में नासिक पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मकोका मामले में जमानत पर बाहर चल रहे अनिरुद्ध धोंडू शिंदे ने भरवीर खुर्द गांव स्थित अपने घर में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से बरामद किए सुसाइड नोट में मृतक ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने कहा कि घोटी पुलिस थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें