फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: केमिकल फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से धमाका, 13 की मौत, 58 लोग घायल

Sat, 31 Aug 2019 03:47 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुले
विज्ञापन
सिलेंडर फटने से धमाका - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के धुले जिले में शनिवार सुबह रसायन फैक्ट्री में गैस सिलेंडरों में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। हादसे में 58 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिरपुर तालुका के वाघदी गांव में रुमिट केमसिंथ प्राइवेट लिमिटेड रसायन इकाई में सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर धमाका हुआ। उस समय वहां कम से कम 100 कर्मी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जारी है। धमाके के बाद लगी आग पर काबू पा लिया गया है। 

 


शिरपुर पुलिस स्टेशन अधिकारी ने कहा, 'प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि फैक्ट्री में कई सिलेंडरों फटे हैं। अभी तक पुलिस और बचाव कर्मी आठ शवों को बाहर निकाल चुके हैं। बचाव कार्य जारी है।' पुलिस, आपदा प्रबंधन, दमकल की विभिन्न टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। 
विज्ञापन


घायलों को पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। विस्फोट इतना बड़ा था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के कारण कंपनी को भी काफी नुकसान हुआ है। बचावकर्मी  मलबे को निकालने का काम कर रहे हैं। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने धुले जिले के शिरपुर के पास एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिवारवालों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें