अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने बताया कि आरोपी (32 वर्षीय) दुष्कर्म के एक मामले में दस साल की सजा पूरी करने के बाद 14 नवंबर को जेल से रिहा हुआ था।
ठाणे जिले के कल्याण में नौ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी दी।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी (32 वर्षीय) दुष्कर्म के एक मामले में दस साल की सजा पूरी करने के बाद 14 नवंबर को जेल से रिहा हुआ था।
उन्होंने बताया कि आरोपी भिवंडी के सोनाले का रहने वाला है। उसने एक दिसंबर लड़की को उसके पिता के पास सोते हुए देखा और उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया, आरोपी को पकड़ने के लिए दस टीमों का गठन किया गया था। कुछ को मध्य प्रदेश और कुछ महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भेजा गया था। घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जां के बाद हमने उसे सोनाले में पाया।
सार्वजनिक शौचालय के चार्ज को लेकर हुई बहस में एक व्यक्ति की मौत
पुलिस ने गुरुवार को कहा कि शुल्क के भुगतान को लेकर हुए झगड़े के एक सार्वजनिक शौचालय के केयरटेकर ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना मध्य मुंबई के दादर इलाके में एक बस स्टैंड के सामने सार्वजनिक शौचालय के पास बुधवार देर रात हुई। पीड़ित राहुल पवार शौचालय का इस्तेमाल करता था और भुगतान किए बिना जा रहा था, जब केयरटेकर विश्वजीत ने उसे रोका और दोनों के बीच गरमागरम बहस हुई।