फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पत्नी और दो साल की बच्ची की हत्या कर फांसी पर झूला युवक, बीड़ में हुई हृदय विदारक घटना

सार

बीड़ जिले के परली तालुका में यह घटना घटी। खुदकुशी करने वाला युवक थर्मल पावर स्टेशन में वेल्डर था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के बीड़ जिले में 28 साल के एक युवक ने पत्नी व दो साल की बेटी की चाकू से गला काटकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


बीड़ पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी दी। यह हृदय विदारक घटना शुक्रवार को सिरसाला गांव में घटी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अलाबक्ष अहमद शेख ने कथित तौर पर पहले पत्नी शबनम (22) व फिर बेटी अशिफा का गला काट दिया। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


सिरसाला पुलिस थाने के एएसआई प्रदीप एकसिंगे ने बताया कि अलाबक्ष परली कस्बे में ताप विद्युत गृह में वेल्डर के पद पर कार्यरत था। यह परिवार परभणी में एक शादी में शामिल होने वाला था, लेकिन जब दंपती वहां नहीं पहुंचे तो परिजन उनके घर पहुंचे तो देखा कि उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद है। किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर अलाबक्ष फांसी पर झूल रहा था और उसकी पत्नी व बच्ची के रक्तरंजित शव जमीन पर पड़े थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। माना जा रहा है कि ये मौतें पारिवारिक कलह की वजह से हुईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें