फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: NCP कार्यकर्ता के साथ भागी थी पत्नी, इसलिए शरद पवार को दी धमकी, पुलिस से पूछताछ में बोला युवक

Thu, 15 Dec 2022 03:32 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस के मुताबिक, 46 वर्षीय गिरफ्तार व्यक्ति 10 साल से अपनी पत्नी के साथ पुणे में रह रहा था। बाद में वह बिहार चला गया। मुंबई पुलिस ने उसे पवार को धमकी देने के मामले में पटना से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शरद पवार(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को धमकी देने के मामले में बिहार से गिरफ्तार हुए शख्स ने मुंबई पुलिस के सामने कई बड़े खुलासे किए हैं। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी एक राकांपा कार्यकर्ता के साथ भाग गई थी। इस मामले में उसने पार्टी के मुखिया शरद पवार से भी शिकायत की थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि इसी से नाराज होकर उसने पवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 46 वर्षीय गिरफ्तार व्यक्ति 10 साल से अपनी पत्नी के साथ पुणे में रह रहा था। बाद में वह बिहार चला गया। मुंबई पुलिस ने उसे पवार को धमकी देने के मामले में पटना से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को अभी गिरफ्तारी में रखा गया है। पूछताछ के बाद उसे यहां कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस को उसकी दो दिन की रिमांड मिली। 

पुलिस का कहना है कि सवाल-जवाब के दौरान आरोपी ने बताया कि बिहार जाने से पहले वह पुणे में 10 साल से अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। उसने दावा किया कि पुणे में रहने के दौरान ही सकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया और एनसीपी कार्यकर्ता से शादी कर ली। 
विज्ञापन


आरोपी ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह दक्षिण मुंबई में शरद पवार के घर की लैंडलाइन पर भी फोन कर रहा था। लेकिन एनसीपी प्रमुख ने इस मामले में दखल नहीं दिया और पार्टी कार्यकर्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें आरोपी द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें