फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाणे में शख्स को कार के बोनट पर घसीटा, हाउसिंग सोसायटी के चेयरमैन घायल; एक पर केस दर्ज

Mon, 16 Dec 2024 05:36 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र के ठाणे एक शख्स को कार के बोनट पर काफी दूर घसीटा गया, वहीं इस दौरान कार से गिरने के कारण हाउसिंग सोसाइटी के चेयरमैन को काफी चोट लगी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक शख्स पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कार के बोनट पर घसीटा, केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक हाउसिंग सोसाइटी के चेयरमैन को विवाद के बाद कथित तौर पर कार के बोनट पर घसीटा गया और उन्हें चोटें आईं है। मामले में पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शिलफाटा इलाके के पडले गांव में हुई।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना) और 125(ए)(3) (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

सोसाइटी में लिफ्ट में खराबी को लेकर चल रही थी बहस
अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सोसाइटी में लिफ्ट में खराबी को लेकर कथित आरोपी, लिफ्ट ठेकेदार और पीड़ित के बीच बैठक चल रही थी। इस दौरान आरोपी अचानक बैठक छोड़कर अपनी कार में आगे बढ़ रहा था, तभी पीड़ित ने उसे रोकने की कोशिश की और कार के न रुकने पर वो बोनट पर कूद गया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पीड़ित को कुछ दूर तक बोनट पर घसीटा गया, जिसके बाद वह गिर गया और उसे चोटें आईं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें