फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पालघर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार; ठाणे में आग लगने से दुकान जलकर खाक

Mon, 24 Feb 2025 10:26 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को 16 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वारदात के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई, जिससे इसका खुलासा हुआ। 22 वर्षीय आरोपी और लड़की नालासोपारा इलाके के ही निवासी हैं, दोनों एक-दूसरे को जानते थे।
विज्ञापन


अचोले पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले महीने की शुरुआत में लड़की के घर गया था, जब वह अकेली थी और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच के दौरान लड़की छह सप्ताह की गर्भवती पाई गई। अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
Trending Videos

ठाणे में आग लगने से दुकान जलकर खाक
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ऑटोमोबाइल के कलपुर्जों की दुकान में आग लगने से दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मामले में भिवंडी निजामपुर नगर निगम (बीएनएमसी) की अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी शहर के वंजारपट्टी नाका पर मौजूद दुकान में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे आग लगी, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना मिलने के बाद बीएनएमसी के पांच दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि रविवार रात दो बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और प्रशीतन अभियान जारी है। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एकनाथ शिंदे ने महाकुंभ में लगाई डुबकी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को अपने परिवार के साथ प्रयागराज में महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें