फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: 'हैमस्ट्रिंग इस समय ठीक है', रोहित ने अपनी फिटनेस को लेकर आशंकाओं को खारिज किया, कोहली पर भी बोले

Mon, 24 Feb 2025 09:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

रोहित ने वनडे क्रिकेट में 51वां शतक लगाने वाले विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, 'विराट को देश के लिए खेलना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पसंद है।'
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस को लेकर आशंकाओं को खारिज किया जो पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के अहम मुकाबले के दौरान बीच में उनके मैदान से बाहर जाने के कारण पैदा हुई थी। रोहित फील्डिंग करते समय परेशानी में नजर आए थे और लग रहा था कि हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है। पाकिस्तान की पारी के दौरान कुछ समय के लिये मैदान से बाहर जाने वाले रोहित ने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान पूछे जाने पर कहा कि वह ठीक हैं।
विज्ञापन

'कोहली के प्रदर्शन पर हैरानी नहीं हुई'
37 साल के कप्तान ने भारत की छह विकेट से जीत के बाद कहा, 'हैमस्ट्रिंग अभी ठीक है।' रोहित ने वनडे क्रिकेट में 51वां शतक लगाने वाले विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, 'विराट को देश के लिए खेलना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पसंद है और उन्होंने वही किया। ड्रेसिंग रूम में बैठे लोगों को उसके इस प्रदर्शन से कोई हैरानी नहीं हुई।'

'सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया'
रोहित ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने वही किया जिसकी उनसे अपेक्षा थी। उन्होंने कहा, 'हमने शानदार गेंदबाजी की। हमें पता था कि विकेट धीमा हो जाएगा, लेकिन हमने अपने अनुभवी बल्लेबाजों पर भरोसा रखा। कुलदीप, अक्षर और जडेजा को भी जीत का श्रेय जाता है।' कप्तान ने कहा, 'मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने अच्छी साझेदारी की, लेकिन मैच पर पकड़ बनाए रखना जरूरी था। मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और हर्षित राणा ने भी अच्छी गेंदबाजी की। पूरी टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया।'

रिजवान ने खराब शॉट को ठहराया जिम्मेदार
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि खराब शॉट्स के कारण उनकी टीम को पराजय का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, 'हमने टॉस जीता लेकिन उसका फायदा नहीं उठा सके। उनके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैं और सऊद देर तक खेलना चाहते थे, लेकिन हमने खराब शॉट पर विकेट गंवाए और बड़ा स्कोर नहीं बना सके।'
विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने वनडे करियर का 51वां शतक लगाया। वह 111 गेंद 100 रन बनाकर नाबाद रहे। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान विराट को शतक नहीं बनाने देने की साजिश रच रहा है। शाहीन वाइड पर वाइड फेंक रहे थे। 43वें ओवर में भारत को जीत के लिए चार रन और कोहली को शतक के लिए पांच रन चाहिए थे।

43वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। फिर अगली गेंद पर अक्षर ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर विराट ने चौका लगाकर शतक भी पूरा किया और भारत को जीत भी दिलाई। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अब दो मैच जीत लिए हैं और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम लगभग चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है। उसे अब अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। भारत के दो मैचों के बाद चार अंक हैं, जबकि पाकिस्तान दो मैचों में खाता नहीं खोल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें