फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: दिवाली के बाद होंगे स्थानीय निकाय चुनाव, चरणों में होगी प्रक्रिया; राज्य चुनाव आयुक्त ने की घोषणा

Tue, 05 Aug 2025 07:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक।

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र में 2017 से लंबित स्थानीय निकाय चुनाव दिवाली के बाद चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगे। ओबीसी आरक्षण लॉटरी प्रणाली से तय होगा, जबकि एससी-एसटी आरक्षण यथावत रहेगा। राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने यह जानकारी दी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया अक्तूबर के अंत से शुरू होकर जनवरी 2026 तक पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में लंबे समय से प्रतीक्षित स्थानीय निकाय चुनाव अब दिवाली के बाद चरणों में कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए आरक्षण लॉटरी प्रणाली के जरिए तय किया जाएगा, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षण पहले की तरह तय रहेगा। जिला परिषद, पंचायत समितियों, नगर परिषदों और नगर निगमों के चुनाव 2017 से लंबित हैं।

ये भी पढ़ें: 22 महीनों में बनकर तैयार होंगी सीसीएस की सभी दस इमारतें, केंद्र सरकार ने की घोषणा
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले फैसला सुनाया, जिससे 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण और 2017 की वार्ड सीमाओं के आधार पर स्थानीय निकाय चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया। 

वाघमारे ने कहा, स्थानीय निकाय के लिए चुनावी प्रक्रिया दिवाली के बाद यानी अक्तूबर के अंत से शुरू होगी। वह नासिक में चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि चुनाव चार महीने के भीतर कराए जाएं। इस निर्देश के अनुसार, नगर निगमों, जिला परिषदों और नगर परिषदों के चुनाव चरणों में कराए जाएंगे।

वाघमारे ने कहा, मैं अभी चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं कर रहा हूं, लेकिन हम दिवाली के बाद अक्तूबर के अंत से स्थानीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू करेंगे। सभी चुनाव एक साथ कराना मानव संसाधन पर बहुत अधिक दबाव डालेगा, इसलिए हम चरणों में चुनाव कराएंगे। 

उन्होंने कहा कि किस क्षेत्र में पहले चुनाव होंगे, इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया दिसंबर 2025 के अंत या जनवरी 2026 के मध्य तक पूरी कर ली जाएगी।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा के उपसभापति ने CISF की तैनाती के आरोप को किया खारिज, कहा- दूसरों को रोकना लोकतांत्रिक विरोध नहीं
विज्ञापन


वाघमारे ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के लिए करीब 8,705 कंट्रोल यूनिट और 17,000 से अधिक वोटिंग मशीनों की जरूरत होगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण के लिए लॉटरी प्रणाली को ही अपनाया जाएगा, जैसा कि पहले के चुनावों में भी किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार वही पद्धति इस बार भी लागू होगी।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह चुनाव 1 जुलाई 2025 की मतदाता सूची के आधार पर कराया जाएगा। वार्ड सीमाओं को अंतिम रूप देने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस समीक्षा बैठक में चुनाव कर्मचारियों और तकनीकी संसाधनों की तैयारियों की भी जांच की गई। वाघमारे ने कहा कि नासिक संभाग में 50.45 लाख मतदाता और कुल 4,982 मतदान केंद्र हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें