फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मंत्री अमित देशमुख के गांव में नजर आए तेंदुए, ड्रोन से हो रही तलाश

Mon, 04 May 2020 09:20 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर
विज्ञापन
अमित देशमुख - फोटो : social media
विज्ञापन

महाराष्ट्र के लातूर में पिछले दो दिनों में दो तेंदुए नजर आए हैं। बता दें कि ये तेंदुए महाराष्ट्र के लातूर में मंत्री अमित देशमुख के गांव में नजर आए हैं। अमित देशमुख के फार्म पर भी तेंदुए के पैरों के निशान देखे गए हैं। इस बात की जानकारी वन अधिकारियों ने सोमवार दी।

विज्ञापन


इस घटना को देखते हुए राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री देशमुख ने एक बयान में लोगों से अपने घरों में ही रहने का आह्वान किया है। इसके साथ ही उन्होंने वन अधिकारियों को नियमों के अनुसार इन तेंदुओं को पकड़ने और उन्हें जंगलों में वापस छोड़ने का काम करने देने का अनुरोध किया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पहले लातूर-नीलगगा रोड पर रविवार सुबह दो तेंदुए देखे गए थे। उस समय ये तेंदुए बभलगांव चले गए और मंत्री अमित देशमुख के फार्म पर उनके पैरों के निशान नजर आए। वनकर्मियों और पुलिसकर्मियों का 20 सदस्यीय दल दोनों तेंदुओं को पकड़ने और जंगल में छोड़ने की कोशिश कर रहा है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इसके लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें