चेंबूर की सरगम सोसाइटी में लगी आग
- फोटो : ANI
गुरुवार शाम को मुंबई के चेंबूर इलाके में तिलक नगर के गणेश गार्डन स्थित सरगम सोसाइटी में भीषण आग लग गई। आग सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर लगी। घटना में मृत लोगों की संख्या बढ़ कर सात हो गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची। बचाव कार्य अभी भी जारी है।
डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर वीएन पाणिग्रही ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आठ फायर इंजन, एक पानी का टैंकर और कई एंबुलेंस मौके पर भेज दी गई थीं। उन्होंने कहा कि अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है, कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है।
बता दें कि आग जिस जगह लगी वह एक रिहायशी इलाका है। आग गुरुवार शाम करीब 7 बजकर 50 मिनट पर लगी। आग लेवल-3 की बताई जा रही है। आग की चपेट में आकर घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।