फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में साइबर अपराध बढ़े, होगी सख्त कार्रवाई: अनिल देशमुख

Sat, 23 May 2020 11:57 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के दौरान साइबर अपराध बढ़े हैं और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मंत्री ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के साइबर विभाग ने इस संबंध में अभी तक 410 मामले दर्ज किए हैं और 213 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया मंच जैसे कि व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और टिक-टॉक का इस्तेमाल कर उकसावे वाली सामग्री, अफवाहें फैलाने और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने तथा सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने जैसे अपराधों में भारी वृद्धि हुई है।


देशमुख ने एक वीडियो संदेश में कहा कि ऐसी गलत चीजें हो रही हैं। कृपया इससे बचें। इस बीच टिक टॉक के जरिए तेजाब हमले और दुष्कर्म को बढ़ावा देने वाले वीडियो भी सामने आए हैं। उन्होंने आगाह किया कि याद रखिए महाराष्ट्र अपराध विभाग आप पर नजर रख रहा है। ऐसे पोस्ट करने और वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6654 नए मामले सामने आए हैं और 137 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,25,101 हो गई है, जिसमें से 69,597 सक्रिय मामले हैं, 51,784 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,720 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देशभर में 24 मार्च को लगाए लॉकडाउन को कई चरणों में 31 मई तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें