फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट-एंड-रन: मुंबई के बांद्रा में पानी के टैंकर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, गिरकर मॉडल की मौत

Sat, 07 Dec 2024 08:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

मुंबई के  बांद्रा में एक हिट-एंड-रन हादसे में एक 25 वर्षीय मॉडल की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे हुई। मॉडल अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थीं, जब एक पानी का टैंकर उनकी बाइक से टकरा गया।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के  बांद्रा में एक हिट-एंड-रन हादसे में एक 25 वर्षीय मॉडल की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे हुई। मॉडल अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थीं, जब एक पानी का टैंकर उनकी बाइक से टकरा गया। मृतका की पहचान शिवानी सिंह के रूप में हुई है, जो शहर के मलाड इलाके की रहने वाली थीं। 
विज्ञापन


दुर्घटनास्थल से फरार हुआ टैंकर चालक
सूत्रों ने  बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात बांद्रा की बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर रोड पर हुई। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोर की थी कि शिवानी मोटरसाइकिल से उछलकर पानी के टैंकर के पहियों के नीचे आ गईं। उनका दोस्त इस हादसे में बच गया। इसके बाद टैंकर चालक वाहन से कूदकर दुर्घटनास्थल से फरार हो गया। टक्कर मारने से पहले टैंकर तेज रफ्तार से चल रहा था। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
शिवानी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि वह इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके। पिछले कुछ महीनों में मुंबई हिट-एंड-रन के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें से कुछ हाई-प्रोफाइल मामले थे, जिनमें सियासी नेताओं या व्यापारियों के परिजन शामिल थे। इन घटनाओं में बीएमडब्ल्यू या पोर्श जैसी लग्जरी कारों का इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें