फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra News: ठाणे परिवहन का 791 करोड़ रुपये का बजट पेश, ई-बसों के विस्तार पर फोकस

Tue, 24 Mar 2026 09:56 AM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र की विश्व प्रसिद्ध अजंता गुफाओं के पास हाल ही में मधुमक्खी के हमलों की कई घटनाएं हुई हैं। अब राज्य के वन विभाग ने आगंतुकों से तेज खुशबू लगाने से बचने की अपील की है। पर्यटकों को तेज आवाज और मधुमक्खियों को आकर्षित करने वाले तेज परफ्यूम से बचने की सलाह दी गई है। विभाग ने जागरूकता अभियान चलाने की योजना भी बनाई है। वन विभाग ने हाल ही में गुफा एक से 26 तक के क्षेत्र का सर्वेक्षण किया। इसमें तीन मधुमक्खी के छत्ते पाए गए। एक छत्ता गुफा 26 के पास और दो गुफा 10 के पास मिले। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के स्थानीय प्रतिनिधियों से छत्तों को फैलने से रोकने और मधुमक्खियों को हटाने के उपाय करने को कहा गया है। विभाग एएसआई को कुछ निर्देश भी लिखेगा। अजंता की इन गुफाओं को करीब 43 साल पहले वर्ष 1983 में संयुक्त राष्ट्र की संस्था- यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया था।
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 58 साल के बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने दिसंबर 2025 से इस साल फरवरी के बीच में अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित बच्ची को किसी बहाने से भिवंडी के निजामपुरा इलाके में स्थित अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो कानून और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

ठाणे परिवहन का 791 करोड़ रुपये का बजट पेश

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के ठाणे म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट ने वर्ष 2026-27 के लिए 791.86 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इस बजट में यात्रियों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं करते हुए इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार पर फोकस किया गया है। टीएमटी के प्रबंधक बालचंद्र बहेरे ने सोमवार को बजट पेश करते हुए परिवहन व्यवस्था को टिकाऊ, तकनीक आधारित और मल्टीमोडल सिस्टम में बदलने की रूपरेखा प्रस्तुत की।

पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 2026-27 में 100 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग की एनसीएपी ग्रांट के तहत 160 और एसी ई-बसों की खरीद की प्रक्रिया जारी है। योजना के अनुसार, मार्च 2027 तक टीएमटी के बेड़े में कुल 370 नई बसें शामिल होंगी, जिनमें 270 एसी इलेक्ट्रिक बसें और 100 सीएनजी गैर-एसी बसें होंगी।

परिवहन उपक्रम को बस संचालन और विज्ञापनों से 182 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है। वहीं, बढ़ती ईंधन लागत और वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं को दी जा रही रियायती यात्रा सुविधा के कारण होने वाले घाटे की भरपाई के लिए टीएमटी ने नगर निगम से 538.29 करोड़ रुपये की अनुदान राशि मांगी है।
विज्ञापन

नागपुर में पेट्रोल पंपों पर भीड़, प्रशासन ने कहा- ईंधन की कोई कमी नहीं

नागपुर में ईंधन की कमी की अफवाहों के बीच पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। हालांकि, प्रशासन ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है। पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक ईंधन आपूर्ति श्रृंखला पर असर पड़ा है, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई और उन्होंने एहतियातन अधिक मात्रा में ईंधन खरीदना शुरू कर दिया।

भीषण गर्मी के बावजूद लोग अपने वाहनों के साथ लंबी कतारों में पेट्रोल पंपों पर खड़े नजर आए। इस स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर ने बयान जारी कर कहा कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नागपुर के संरक्षक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी हालात की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आवश्यक सेवाओं से जुड़ी फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

रेप के आरोपी बाबा के पास 1,500 करोड़ की संपत्ति, जांच का दायरा बढ़ा
नासिक में रेप के आरोपी बाबा अशोक खरात के खिलाफ मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 1,500 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता लगाया है। यही नहीं, बाबा के 100 आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बाबा के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। इस बीच, अदालत ने खरात की हिरासत 29 मार्च तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें