फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: तेज रफ्तार मर्सिडीज ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर रूप से घायल; चालक गिरफ्तार

Mon, 25 May 2026 04:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई में रविवार देर रात मरीन ड्राइव चेकपॉइंट पर एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने पुलिस जांच कर रहे दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब पुलिसकर्मी नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार लग्जरी मर्सिडीज वहां पहुंची और रुकने के बजाय उसने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।

घायल पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल कृष्णकांत मिश्रा और राठौड़ के रूप में हुई है, जो मरीन ड्राइव थाने में तैनात हैं। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें बॉम्बे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान निहाल सोलंकी ( 29 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो नासिक के पंचवटी इलाके का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, जब पुलिस ने उसकी कार को रोकने की कोशिश की तो उसने रफ्तार बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर वहां से भाग गया। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

मरीन ड्राइव पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार सुबह नालासोपारा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें