फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: मुंबई पुलिस के अधिकारी की आईडी और पासवर्ड हैक कर किया तीन पासपोर्ट का वेरिफिकेशन, FIR दर्ज

Wed, 12 Oct 2022 07:09 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हैकर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। 
विज्ञापन
hackers - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी की लॉगिन आईडी और पासवर्ड हैक करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लॉगिन आईडी और पासवर्ड हैक कर तीन व्यक्तियों के पासपोर्ट का पुलिस वेरिफिकेशन किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल पासपोर्ट से जुड़ा मामला होने से पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रबंधित ऑनलाइन पासपोर्ट सत्यापन प्रणाली में हैकिंग की गई। जिसमें लॉग-इन करके तीन पासपोर्ट आवेदनों का पुलिस सत्यापन करने वाले एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई  है। पासपोर्ट सत्यापन की यह घटना 24 सितंबर की है। उस दिन पासपोर्ट दफ्तर सरकारी छुट्टी होने की वजह से बंद था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिन तीन व्यक्तियों के सत्यापन पत्र को मंजूरी दी गई, वो मुंबई के एंटोप हिल, चेंबूर और तिलक नगर के रहने वाले हैं। पासपोर्ट सत्यापन की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए अधिकारी ने कहा कि पासपोर्ट बनवाने वाला व्यक्ति वेबसाइट पर जाकर आवेदन करता है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस द्वारा आवेदक के पते और अन्य विवरणों का सत्यापन किया जाता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें