फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Presidential Poll: थरूर के आरोपों को मधुसूदन मिस्त्री ने किया खारिज, कहा-करवा रहे हैं निष्पक्ष चुनाव

Wed, 12 Oct 2022 06:52 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने बड़े नेताओं पर मल्लिकार्जुन खरगे को अधिक तवज्जो देने का आरोप लगाया था। चुनाव में खरगे का पलड़ा ही भारी दिख रहा है। 
विज्ञापन
Madhusudan mistry - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भले ही दो उम्मीदवार मैदान में हों, लेकिन इसे लेकर भी पार्टी में अंदरुनी घमासान मचा है। उम्मीदवार शशि थरूर के आरोप को कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने खारिज कर दिया। मिस्त्री ने कहा कि थरूर का आरोप बिल्कुल झूठ है। मीडिया के सामने लगाए गए आरोपों का मेरे पास कोई जवाब नहीं है, लेकिन अगर कोई हमारा ध्यान किसी गलत काम की ओर खींचा जाता है, तो हम उसे ठीक कर देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खरगे को अधिक तवज्जो देने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


मिस्त्री ने कहा कि लेकिन हम ऐसा कोई मौका नहीं देना चाहते। अगर कोई आरोप लगाता है तो हम क्या कर सकते हैं? हम उन्हें रोक नहीं सकते। जहां तक हमारा सवाल है, हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की प्रक्रिया में आगे बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें