फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या TET पर घिरेगी सरकार?: परीक्षा रद्द होने पर बोली कांग्रेस- ये 'भविष्य की चोरी'; राहुल युवाओं से क्या बोले?

Sat, 27 Jun 2026 11:13 PM IST
Jyoti Bhaskar पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

मेडिकल की पढ़ाई से जुड़ी परीक्षा- नीट के बाद अब महाराष्ट्र में शिक्षकों की भर्ती परीक्षा से जुड़े एग्जाम TET को स्थगित करना पड़ा है। पेपर लीक होने के कारण रद्द हुई परीक्षा के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक को राहुल ने युवाओं के भविष्य की चोरी बताया है।
विज्ञापन
Maharashtra TET 2026 Paper Leak - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के कथित पेपर लीक और स्थगन को युवाओं के भविष्य की चोरी बताया है। उन्होंने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली जबरन वसूली का तंत्र बन गई है। इससे देश का हर युवा असुरक्षित महसूस कर रहा है।

विज्ञापन


युवाओं से क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य की चोरी है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी इस मामले पर चिंता जताई। उन्होंने युवाओं से अपनी आवाज बुलंद करने का आग्रह किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि जब तक युवा आंदोलन नहीं करेंगे, भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री की कोई जवाबदेही नहीं होगी।

कांग्रेस कौन सी परीक्षाओं का जिक्र कर घेरा?
उन्होंने नीट, सीबीएसई, एसएससी, सीयूईटी और अब टीईटी जैसे पेपर लीक की श्रृंखला का उल्लेख किया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सरकार लगभग 90 परीक्षा पेपर लीक की 'शर्मनाक सेंचुरी' पूरी करने पर तुली है। खेड़ा ने आरोप लगाया कि तथाकथित डबल इंजन सरकार केवल घोटालों के ईंधन पर चलती है।
विज्ञापन


परीक्षा स्थगित करने की घोषणा क्यों?
महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली टीईटी-2026 परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह फैसला ठाणे जिले के भिवंडी शहर में हुई एक छापेमारी के बाद लिया गया। छापेमारी में कुछ व्यक्तियों के पास वास्तविक पेपर से मिलते-जुलते कई प्रश्न पाए गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भिवंडी पुलिस ने इस संबंध में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

परीक्षा परिषद ने पारदर्शिता पर क्या कहा?
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएससीई) ने एक बयान में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई है। परिषद ने कहा कि स्थिति की गंभीरता और गहन जांच की आवश्यकता को देखते हुए परीक्षा स्थगित की गई है। ठाणे जिला प्रशासन के अनुसार, शनिवार सुबह पुलिस को अनधिकृत जानकारी रखने वाले व्यक्तियों के बारे में खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और यह उल्लंघन सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें