फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharshtra: दोषी ठहराए गए मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीने गए प्रभार, डिप्टी सीएम अजित पवार को सौंपी जिम्मेदारी

Wed, 17 Dec 2025 10:39 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र सरकार में खेल मंत्री रहे एनसीपी नेता माणिकराव कोकाटे से मंत्रालय का प्रभार वापस ले लिया गया है। नासिक अदालत की तरफ से उनकी सजा बरकरार रखने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल ने उनके पास मौजूद सभी विभागों का प्रभार डिप्टी सीएम अजित पवार को सौंप दिया है। पढ़ें क्या है पूरा मामला? 
विज्ञापन
माणिकराव कोकाटे। - फोटो : एक्स/@kokate_manikrao
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दोषी ठहराए गए एनसीपी कैबिनेट सदस्य माणिकराव कोकाटे के पास रहे मंत्रालयों का प्रभार डिप्टी सीएम अजित पवार को सौंप दिया है। बता दें कि माणिकराव कोकाटे को 1995 के एक धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में नासिक की अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। वह एनसीपी के वरिष्ठ नेता हैं और खेल मंत्री थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - BMC Elections: शरद गुट को कांग्रेस से ज्यादा ठाकरे बंधुओं पर भरोसा; NCP पर आखिरी फैसला लेंगे अजित पवार

धोखाधड़ी के मामले में बुरे फंसे कोकाटे 
नासिक सत्र न्यायालय ने निचली अदालत के 20 फरवरी के आदेश को बरकरार रखते हुए मंगलवार को कहा था कि कोकाटे ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित फ्लैट आवंटित कराने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा किए और राज्य सरकार को धोखा दिया जबकि कोकाटे एक समृद्ध किसान हैं। वहीं इस मामले में बुधवार को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया गया है। इससे कोकाटे पर मंत्री पद से इस्तीफे का दबाव बना है। इसके बाद वे लीलावती अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। 
विज्ञापन


सजा के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका की दायर
माणिकराव कोकाटे ने अपनी सजा के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अदालत इस पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी। कोकाटे के अधिवक्ता अनिकेत निकम ने न्यायमूर्ति आर एन लड्ढा की एकलपीठ के समक्ष याचिका दायर कर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया। पीठ ने याचिका को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया। पूर्व मंत्री तुकाराम दिघोले ने 1997 में कोकाटे के खिलाफ याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Supreme Court: CJI सूर्यकांत ने नियुक्त सात नए जजों का किया स्वागत, कहा- इस मंडली का हिस्सा बनकर हो रहा गर्व

कोकाटे का विधायक पद भी खतरे में
दोषसिद्धि के बाद माणिकराव कोकाटे के विधायकी पर तलवार लटक रही है। वहीं इस पर राज्य विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बुधवार को कहा कि उन्हें अभी तक अदालत के आदेश की प्रमाणित प्रति नहीं मिली है। वहीं, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि पार्टी कोर्ट के फैसले पर उचित निर्णय लेगी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें