महाराष्ट्र सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए प्रदेश भर के 31 लाख किसानों को बुआई के लिए आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार ने कहा कि प्रत्येक किसान को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 31 लाख से अधिक किसानों को फायदा मिलेगा। वहीं राज्य सरकार के खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। फिलहाल सरकार के ऊपर 3.50 लाख करोड़ रुपये का बोझ है। सरकार ने इससे पहले किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी।