नए साल के लिए सभी कुछ न कुछ तैयारी कर रहे हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए लोग बार, होटल और पब में जाना खूब पसंद करते हैं। इसके लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम भी किए जा रहे हैं। इस बार महाराष्ट्र सरकार ने नए साल का जश्न मनाने वालों के लिए राहत की खबर दी है। सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि मुंबई में 31 दिसंबर की रात को बार, होटल और पब खुले रह सकते हैं।
बड़े शहरों में नए साल का जश्न रात भर चलता है, मुंबई भी ऐसा ही एक शहर है। यहां रात भर पब, बार खोले जाने की पाबंदी है। लेकिन सरकार के नए आदेश के बाद नए साल का जश्न और जोर शोर से मनाए जाने की उम्मीद है।