फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ खान की कार को SUV ने मारी टक्कर, नांदेड़ जाते समय हादसे में हुए घायल

Sun, 06 Nov 2022 02:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री खान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए नांदेड़ जा रहे थे। भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र पहुंचेगी।
विज्ञापन
नादेंड़ जा रहे पूर्व मंत्री आरिफ खान की कार हादसे में हुई क्षतिग्रस्त - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आरिफ (नसीम) खान सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे के दौरान उनके पैर में चोटें आई हैं। आरिफ कार में सवार होकर हैदराबाद से महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहे थे। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री खान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए नांदेड़ जा रहे थे। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र पहुंचेगी। दुर्घटना नांदेड़ के भिलोली टोल प्लाजा पर हुई जहां एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उनकी कार में टक्कर मार दी। घटना में एसयूवी कार का चालक भी घायल हो गया। आरिफ ने कहा कि उनके पैर में मामूली चोट आई है। वह पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मैं भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हूं।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
इस मामले में नांदेड़ के बिलोली थाना पुलिस ने 337 और 279 धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में बयान दर्ज कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें