श्रीकुमार बनर्जी पिछले महीने ही कोरोना से ठीक हुए थे। वह 70 वर्ष के थे। वह 2012 में परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बनर्जी पिछले महीने ही कोरोना से ठीक हुए थे। वह 70 वर्ष के थे। वह 2012 में परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
बनर्जी 2010 तक छह साल के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) के निदेशक भी रहे। आईआईटी खड़गपुर के धातु विज्ञान इंजीनियर बनर्जी बीटेक की डिग्री लेने के बाद बार्क से जुड़े थे और इस प्रमुख वैज्ञानिक संस्थान के निदेशक पद तक पहुंचे।
बनर्जी का काम भौतिक धातु विज्ञान और धातु विज्ञान पर आधारित था। उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्हें अपने करियर में कई पुरस्कार मिले, इनमें 2005 में पद्मश्री और 1989 में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार शामिल हैं।