फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ladengecoronase: केरल के लड़के ने बनाया माइक-स्पीकर वाला मास्क, डॉक्टरों को संवाद में होगी आसानी

Mon, 24 May 2021 04:02 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर

सार

केविन ने बताया कि उनके द्वारा बनाए गए 50 से अधिक ऐसे उपकरण हैं, जिनका उपयोग दक्षिण भारत के डॉक्टर कर रहे हैं।
विज्ञापन
केविन जैकब - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के इस समय में रोज नए नए आविष्कार देखने को मिले हैं, इनकी वजह से लड़ाई आसान हुई है। वहीं केरल के त्रिशूर के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र केविन जैकब ने कोरोना वायरस महामारी के बीच संचार को आसान बनाने के लिए माइक और स्पीकर वाला मास्क डिजाइन किया है।

विज्ञापन

 

इस मास्क के जरिए डॉक्टरों को अपने मरीजों से संवाद करने में आसानी होगी। जैसा कि आप जानते हैं कि कोरोना संक्रमण की वजह से डॉक्टर या अन्य मेडीकल स्टॉफ डबल मास्क और पीपीई किट पहने होता है जिसके कारण मरीजों से संवाद ठीक से नहीं हो पाता, अब इस आविष्कार से मरीजों से संवाद सही तरीके से हो सकेगा।

केरल के इस लड़के के माता पिता पेशे से डॉक्टर हैं। केविन ने बताया कि उसके माता-पिता डॉक्टर हैं और उन्हें कोरोना वायरस की शुरुआत के बाद से अपने मरीजों  के साथ संवाद करने में समस्या आ रही है।  साथ ही बताया कि उनका मास्क और फेस शील्ड पहन कर मरीजों से स्पष्ट रूप से संवाद करना मुश्किल लगा। उन्हें देखकर केविन के मन में यह विचार आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें