फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: एफसीआई के चावल गोदाम में लगी आग, एक घर भी जला, कोई घायल नहीं

Wed, 26 Oct 2022 01:43 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दिवाली के जश्न के बीच यहां आग लगने की 11 घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवी मुंबई के कलंबोली क्षेत्र स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चावल के गोदाम में बुधवार तड़के भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने के कारणों का मालूम नहीं चल सका है। कलंबोली में मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सौरभ पाटिल ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे आग लगने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दिवाली के जश्न के बीच यहां आग लगने की 11 घटनाएं हुई हैं। ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा,  पटाखों के कारण आग की 11 घटनाएं हुई हैं। इनमें से किसी भी घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

मुंबई के साकीनाका इलाके में एक गोदाम में आग लग गई। आग ने कम समय में ही विकराल रुप धारण कर लिया। आग पर काबू पाने के मौके पर आठ फायर टेंडर लेवल -2 को बुलाना पड़ा। पालघर जिले के वसई इलाके में एक जूते के गोदाम में भी आग लग गई और यहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


मुंबई के गोरेगांव ईस्ट के एक घर में भी आग लग गई। मौके पर दमकल की एक टीम को तैनात किया गया था। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें