फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई के घाटकोपर में इमारत में आग लगी, एक की मौत और दो घायल; फंसे लोगों को बचाया गया

Sat, 17 Dec 2022 10:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के घाटकोपर इलाके में पारेख अस्पताल के पास एक इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
Mumbai Hospital fire - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के घाटकोपर इलाके में शनिवार को पारेख अस्पताल के पास एक इमारत में आग लग गई। इसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि घाटकोपर में इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मुंबई के डीसीपी पुरुषोत्तम कराड ने कहा कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि छह मंजिला इमारत के भूतल पर स्थित होटल के बिजली मीटर में दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। इमारत में आग लगने के बाद पास के अस्पताल में इलाज करा रहे 22 मरीजों को एहतियात के तौर पर दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 12 लोगों में से एक की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग के बीच इमारत में फंसे तीन लोगों को दमकल कर्मियों ने बचाया और उन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुरैशी देढिया नाम के व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में 18 वर्षीय तानिया कांबले और 20 वर्षीय कुलसुम शेख घायल हुई हैं।


पुणे में फैक्ट्री में लगी आग
वहीं, पुणे के वढु बुद्रुक इलाके में शनिवार को एक फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। जिसमें दो कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि हमें दोपहर 12:38 बजे लगभग 10 से 12 सिलेंडर फटने और बड़े पैमाने पर आग लगने का फोन आया। फैक्ट्री में आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां भेजी गईं। अधिकारी ने कहा कि आग को जल्द ही बुझा लिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें