फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पालघर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 10 किमी. दूर तक धमाके की गूंज

Mon, 17 Aug 2020 09:47 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
'नांदोलिया ऑर्गेनिक केमिकल्स' फैक्ट्री में धमाका - फोटो : ANI
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ। जिले के तारापुर इंडिस्ट्रियल एरिया की 'नांदोलिया ऑर्गेनिक केमिकल्स' फैक्ट्री में धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

 
धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई है, जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। इस धमाके की आवाज को 10 किलोमीटर दूर सालवाड़, पाथल, बोईसर, तारापुर और आसपास के इलाकों तक सुना गया है। 

पालघर के कलेक्टर कैलाश शिंदे ने बताया है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विस्फोट के बाद इलाके में गैस का रिसाव हुआ है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, यह धमाका केमिकल रिएक्शन की वजह से इंडस्ट्रियल एरिया के टी जोन में हुआ है। फिलहाल, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें