महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में एक 63 वर्षीय बुजुर्ग की पुलिस थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में स्थानीय अदालत ने जांच के आदेश दिए हैं। घटना शुक्रवार की है, जिसमें कोलसेवाडी थाने में बुजुर्ग दीपक भिंगार्डिव थाने में मृत पाए गए।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पुलिस अधिकारी सचिन गुंजाल ने बताया, यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि, इस मामले में खुद थाना पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए सीआईडी को सूचित किया। इस मामले में कोलसेवाडी पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
116 लोगों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा शुक्रवार रात चलाए गए अपराध रोधी तलाशी अभियान के दौरान 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुल 129 मामले दर्ज किए गए। एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अशोक मोराले ने कहा कि शुक्रवार देर रात शुरू हुए अभियान में 223 अधिकारियों और 1,054 कांस्टेबलों की तैनाती की गई थी। इस दौरान 1,13,070 रुपये की संपत्ति जब्त की।