फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः कृषि कानूनों के विरोध में नासिक से मुंबई के आजाद मैदान पहुंचे किसान

Sun, 24 Jan 2021 08:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
किसान आंदोलन - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र में भी किसान आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार नासिक से सैकड़ों की संख्या में किसान मार्च करते हुए मुंबई के आजाद मैदान पहुंच रहे हैं। किसानों ने बताया कि   उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में मार्च निकाला है।

विज्ञापन


इस बीच अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्य ए नवले ने इस मामले पर कहा कि लगभग 15,000 किसान नासिक से यहां पहुंचे। कल और भी लोग आएंगे और हम कल राजभवन जाएंगे। शरद पवार जी ने कहा कि वह भी आएंगे। सीएम ठाकरे ने भी हमारा समर्थन किया है।  

वहीं इससे पहले रविवार को दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर राजधानी में किसानों के प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड को हरी झंडी दे दी है। किसान सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर से परेड निकाल सकेंगे। तीनों जगहों से किसान करीब 100 किलोमीटर तक दिल्ली में ट्रैक्टर परेड कर सकेंगे। विशेष आयुक्त इंटेलिजेंस दीपेंद्र पाठक ने बताया कि किसानों से पांच-छह दौर की मैराथन बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


दीपेंद्र पाठक ने बताया कि किसान परेड में गड़बड़ी फैलाने को लेकर लगातार खुफिया जानकारी मिल रही हैं। इसे देखते हुए परेड के दौरान भी पुलिस की विशेष चौकसी रहेगी। गणतंत्र दिवस समारोह के समाप्त होने के बाद किसान दिए गये रूट पर अपना परेड निकालेंगे।

दिल्ली पुलिस किसानों के नुमाइंदों के साथ मिलकर उनके इस एतिहासिक परेड को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करवाएगी। किसानों को जो रूट दिया गया है उसमें टीकरी बॉर्डर से वह करीब 62 किलोमीटर के रूट पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। जबकि सिंघु बॉर्डर से 62 किलोमीटर और गाजीपुर से करीब 46 किलोमीटर का रूट दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर परेड का 45 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें